पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपसी रंजिश में घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट

आपसी रंजिश में घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आपसी रंजिश में घर में घुसकर युवती के साथ मारपीट

गुना| नईसड़क स्थित दुर्गा चौक पर रहने वाली एक युवती के साथ उसी के रिश्तेदारों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल प्रीति उरैया ने बताया कि उनके रिश्तेदार सुनील एवं उनकी प|ी सोना ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है।

पुत्रपर मारपीट का आरोप: फतेहगढ़थाना क्षेत्र के वीलखेड़ा निवासी 80 वर्षीय बसंती बाई ने अपने बेटे नाती पर मारपीट का आरोप लगाया। कलेक्टोरेट में पहुंची महिला का कहना था कि उसे उसका पुत्र भगवान सिंह एवं नाती नन्नू मारपीट करते हैं। महिला के हाथ पर चोट का निशान था। उसका कहना था कि उसके नाती ने लाठी मार दी।