पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद सिंधिया का तीन दिवसीय दौरा 28 से

सांसद सिंधिया का तीन दिवसीय दौरा 28 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद सिंधिया का तीन दिवसीय दौरा 28 से

गुना| पूूर्वकेंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय दौरे पर 28 सितंबर को रहे हैं। सांसद कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक वे शाम 7 बजे गुना आएंगे और यहां कलेक्टर एवं अन्य अिधकारियों के साथ बैठक करेंगे। 28 सितंबर को ही साढ़े 8 बजे रेलवे ग्राउंड पर गरबा महोत्सव एवं पौने 9 बजे जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 29 सितंबर को वे सर्किट हाउस में लोगों से मिलेंगे। बाद में साढ़े 10 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में विधायक, जिला पंचायत, जनपद एवं मंडी समिति के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर बाद वे ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी दिन रात 8 बजे वे पेंशनर संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 30 सितंबर को मकरावदा डेम पर सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 तक वे कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।