पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांकी पंडालों और घरों में विराजीं मातारानी

झांकी-पंडालों और घरों में विराजीं मातारानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें 100 से ज्यादा सार्वजनिक झांकी पंडालों में गुरुवार को धूमधाम से माता रानी की प्रतिमाएं स्थापित हो गईं।

प्रतिमाओं को ले जाने का सिलसिला बुधवार सुबह से शुरू होकर दूसरे दिन देर शाम तक चलता रहा। घरों में भी लोगों ने परंपरागत रूप से घट स्थापना की। वहीं क्षेत्र के दो प्रमुख दैवीय साधना स्थल, बीस भुजा माता मंदिर और निहाल देवी मंदिर पर विशेष आयोजनों का सिलसिला भी शुरू हो गया। यहां नवरात्रि के दौरान मेला लगता है। इस दौरान बड़ी संख्या में िजलेभर आसपास के जिलों तक से लोग पहुंचते हैं।

वाहनोंके इंतजाम की मांग

उधरश्रद्धालुओं का कहना है कि निहाल देवी के लिए प्रशासन वाहनों का इंतजाम करवाए। इस दौरान कुछ मौजूद वाहन संचालकों द्वारा अवैध रूप से ज्यादा किराए वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आती रहती हैं। साथ ही ओवर लोडिंग की समस्या भी इस दौरान बढ़ जाती है। जबकि यह रूट हादसों के नजरिए से बेहद खरतनाक माना जाता है।

शहरमें इन झांकियों पर रहेगी नजर

शहरमें लगने वाली कई झांकियां हर साल की तरह इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनमें तलैया मोहल्ला, कमला गैरेज, रेलवे स्टेशन, नयापुरा चौराहा आदि जगहों की झांकियां हर साल नए-नए रूप में सामने आती रहीं है। पिछले साल की तरह इस बार भी भुल्लनपुरा की झांकी नहीं लग रही है। यहां लगने वाला पंडाल शहर में सबसे ज्यादा चर्चित रहता था। शहरभर में 100 से ज्यादा जगहों पर झांकियां लगाई जा रही हैं। कई जगहों पर लगने वाली प्रतिमाएं बाहर से बुलाई गई हैं।