आयुर्वेदिक नाड़ी परीक्षण शिविर 28 को
आयुर्वेदिक नाड़ी परीक्षण शिविर 28 को
गुना| आर्टऑफ लिविंग परिवार द्वारा आगामी 28 सितंबर को आयुर्वेदिक नाड़ी परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर आर्ट ऑफ लिविंग कार्यालय आर्य समाज स्कूल के सामने सुबह आठ से दोपहर एक और शाम चार से रात 9 बजे तक रहेगा। इसमें डॉ. आश्रम के डॉ. जयेंद्र जोशी अपनी सेवाएं देंगे। नाड़ी परीक्षण के लिए खाली पेट रहना जरूरी है। संस्था के बालकृष्ण अग्रवाल राजेश अग्रवाल ने बताया कि 27 सितंबर को एनएफएल विजयपुर में भी सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक और शाम चार बजे से गेल विजयपुर में भी शिविर लगाया जाएगा। उन्हींने सभी से शिविर में सम्मिलित होने के लिए कहा है।