- Hindi News
- रंग बिरंगी वेशभूषा में दी प्रस्तुति, किया नृत्य
रंग- बिरंगी वेशभूषा में दी प्रस्तुति, किया नृत्य
रंग- बिरंगी वेशभूषा में दी प्रस्तुति, किया नृत्य
गुना। अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर बीती शाम कई प्रतियोगिताएं और धार्मिक कार्यक्रम हुए। छह दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के पांचवें दिन बुधवार शाम को एबी रोड स्थित एक गार्डन में 5 से 10 साल के बच्चें के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कई प्रतिभागियों ने रंग बिरंगी वेशभूषा में प्रस्तुतियां दी। इसके बाद जोड़ी नंबर वन के तहत कपल डांस स्पर्धा हुई। जरा नच के दिखा के तहत एकल डांस प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला और बच्चे मौजूद थे।
गुना। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में एक बच्चे ने हनुमान जी की वेशभूषा में प्रस्तुति दी।
गुना। फैंसी ड्रेस में एक बच्चा तिरंगा के वेश में प्रस्तुति देता हुआ।
गुना। बीती शाम गार्डन में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित अग्रवाल समाज के महिला, पुरुष और प्रतिभागी।
गुना। फैंसी ड्रेस स्पर्धा में एक बच्चे ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप झांकी के तौर पर अपनी प्रस्तुति दी।
गुना। फैंसी ड्रेस में एक बच्ची मारवाड़ी ड्रेस में नृत्य कर प्रस्तुति दे रही थी।