भाजपा ने शुरू किया घर-घर चलो अभियान
भारतीयजनता पार्टी ने पार्टी के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। गुरुवार को एक होटल में हुए कार्यक्रम के बाद परिवार संपर्क अभियान के तहत घर- घर चलो अभियान आरंभ किया गया। इसके तहत कार्यक्रम शहर के मुख्य मार्गों से होकर हाट रोड स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे।
इस बीच प्रदेश सरकार एवं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का एक पर्चा आम लोगों को वितरित किए गए। इसके पहले जयंती कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव, विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री केएल अग्रवाल, गोविंद राठी, सूर्यप्रकाश तिवारी, पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा, नपाध्यक्ष त्रिवेणी सोनी आदि ने पं. उपाध्याय के जीवन पर अपने- अपने विचार व्यक्त किए। कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलने की बात की।
इस मौके पर जिला महामंत्री रतन चंदेल, रामजीलाल धाकड़, उपाध्यक्ष मनोज दुबे, डॉ. निर्मल सोनी, गजेंद्र सिकरवार, अनुसूइया रघुवंशी, महेंद्र सिंह किरार, मंडल अध्यक्ष सतीश अरोरा, महामंत्री संतोष साहू, आलोक उपाध्याय, जगदीश कुशवाह, राजेश साहू, गोपाल कुशवाह, दिनेश गिरी गोस्वामी, आशीष शास्त्री, राजू पंत, गुड्डू जादौन, राजेंद्र राठौर, लालाराम लोधा, विपिन निगम, प्रदीप सरवैया, संतोष चौहान सहित अन्य मौजूद थे।
गुना। जयंती पर हुए कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता।