पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर अब आसानी से मिलेगा पानी

बस स्टैंड पर अब आसानी से मिलेगा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| जज्जीबस स्टैंड पर मुसाफिरों सहित आम लोगों को अब पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यहां लीडर्स क्लब गुना और सेवा भारती गुना द्वारा निर्मित कराई गई प्याऊ का शुभारंभ किया गया। प्याऊ के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक प्रेमकुमार सूद, विशिष्ट अतिथि विधायक पन्नालाल शाक्य, सेवा भारती अध्यक्ष निर्मल सोनी थे। इस मौके पर सेवा भारती की ओर से वेदप्रकाश श्रीवास्तव, काशीराम उरैया, अखिलेश विजयवर्गीय, भंवरलाल पंत, एसपी अग्रवाल, रंजना शर्मा, लीडर्स क्लब से अतुल अग्रवाल, मटका निर्माण समिति संयोजक संतोष प्रजापति, रवि मंगल आदि मौजूद थे।