पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वक्फ की संपत्ति से कब्जा हटाने की मांग उठाई

वक्फ की संपत्ति से कब्जा हटाने की मांग उठाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वक्फसंपत्ति से कब्जा हटाने की मांग को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा ने चांचौड़ा विधायक ममता मीना को मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा वक्फ संपत्ति की सुरक्षा को लेकर बाउंड्रीवाल बनाए जाने की मांग रखी। मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इसरार अहमद के नेतृत्व में मोर्चा विधायक से मिला। इस दौरान माजिद पठान, हबीब पठान, फिरोज आलम, शकील खान, शहजाद खान, नदीम खान, रियाज खान, सरफराज अहमद, आबिद खां, नईम अब्बासी सहित कई लोग मौजूद थे। मोर्चा ने कहा कि हज कमेटी, जिला कमेटी में विधानसभा क्षेत्र के लोगों को भी शामिल किया जाए। ताकि सभी को प्रतिनिधित्व मिल सके।