महिला जैन मिलन की नवीन शाखा गठित
महिला जैन मिलन की नवीन शाखा गठित
अशोकनगर| महिलाजैन मिलन द्वारा ग्राम बरवाई में नवीन शाखा का गठन किया गया। नवीन शाखा के सदस्यों को विदिशा में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम से पूर्व शीतलधाम में विराजमान आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की पूजन श्रावक श्रेष्ठी के रूप में करने का सौभाग्य महिला जैन मिलन की अध्यक्ष सुषमा जैन को प्राप्त हुआ। साथ ही संस्था के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी आचार्यश्री की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयचंद जैन, महामंत्री नरेश जैन देहरादून, कार्यकारी अध्यक्ष विजय जैन गुना, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. विकास जैन बेरसिया, महामंत्री अतुल जैन विदिशा के सानिध्य में नवीन संस्था के पदाधिकारियों को सुषमा जैन ने शपथ दिलाई।