- Hindi News
- जागरूकता फैलाने रवाना हुए कृषि क्रांति रथ
जागरूकता फैलाने रवाना हुए कृषि क्रांति रथ
महोत्सवके दौरान जिले के एक ब्लॉक में एक- एक यानी कुल पांच कृषि क्रांति रथ भ्रमण करेंगे। यह रथ हर दिन तीन- तीन गांवों में भ्रमण करेंगे। सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक रथ का भ्रमण होगा। रथ के दौरान चयनित खेत, तीर्थ, फार्म, स्कूल आदि में कृषक संगोष्ठी होगी हर गांव से कृषि भूमि के 10- 10 मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। किसानों को कृषि किट वितरित की जाएगी। पात्र वन पट्टाधारियों अन्य किसानों को उपकरण और सामग्री वितरित की जाएगी। किट पंचायतों में रखवाई जाएगी। बलराम तालाब योजना के मूं जर कार्य शुभारंभ किया जाएगा। जिन गांवों में रोजाना रथ पहुंचेगा उसकी जानकारी एक या दो दिन पहले संबंधित गांवों के किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजकर दी जाएगी। जल संग्रहण कार्यक्रम के गांवों में कृषक संगोष्ठियां होगी।
कृषि महोत्सव के तहत 20 अक्टूबर तक जिले के 380 गांवों का भ्रमण करेंगे पांच कृषि क्रांति रथ
गुना। कलेक्टोरेट में कृषि महोत्सव के पहले दिन रवाना हुए रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के पहले उसका अवलोकन करते हुए कलेक्टर श्रीमन शुक्ला, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, उप संचालक कृषि यूएस तोमर सहित अन्य अतिथिगण।