कार्यालय संवाददाता| गुना
कार्यालय संवाददाता| गुना
अग्रवालसमाज द्वारा मनाए जा रहे छह दिवसीय महाराज अग्रसेन जयंती समारोह का गुरुवार को शोभा यात्रा के साथ समापन हुआ। जयंती के मौके पर समाज द्वारा दोपहर तीन बजे से जाटपुरा स्थित अग्रसेन भवन से शोभा यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे और ढोल- नगाड़ों के साथ आरंभ हुई यात्रा शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें दो रथों पर एक में समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी का और दूसरे में महाराजा अग्रसेन की तस्वीर रखकर ले जाई जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया।
शोभा यात्रा के साथ महोत्सव का समापन
गुना। शोभा यात्रा के साथ चलते हुए अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन।
गुना। शोभा यात्रा में समाज के बच्चे पॉलिथीन मुक्ति सहित अन्य मुद्दों पर जागरूकता के लिए तख्तियां लेकर चल रहे थे।