पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक माह बाद जारी की सूचना से शिक्षक संघ नाराज

एक माह बाद जारी की सूचना से शिक्षक संघ नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक माह बाद जारी की सूचना से शिक्षक संघ नाराज

कार्यालयसंवाददाता|गुना

जनसंपर्कविभाग द्वारा जारी की जा रही सूचनाओं को लेकर शिक्षक संगठन ने नाराजगी जताई है। करीब एक माह पूर्व हुई कार्रवाई मामले में जनसंपर्क द्वारा अब जानकारी सार्वजनिक की जा रही है। आजाद अध्यापक महासंघ के पदाधिकारी नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि विभाग द्वारा गलत सूचना प्रकाशित की जा रही है। शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई तो 6 नवंबर के पूर्व हो चुकी थी। इसकी सूचना भी समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुकी है। इस मामले में आरोप पत्र तक जारी हो चुके हैं। शिक्षकों ने इसके जवाब भी दे दिए हैं। लेकिन जनसंपर्क विभाग अब निलंबन की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कर शिक्षकों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जनसंपर्क अधिकारी एके तिवारी ने बताया कि एक माह पहले सूचना नहीं दे पाए थे। इस वजह अब दी जा रही है।