ट्रैक्टर से गिरे पाइप, टला हादसा
गुना| एबीरोड पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल गुरुवार को बस स्टैंड से हनुमान चौराहे की और एक ट्रैक्टर में लादकर बड़ी संख्या में नलों के प्लास्टिक के पाइप ले जाए जा रहे थे। पाइप की लंबाई बहुत ज्यादा थी, जबकि संख्या भी बहुत ज्यादा। आरटीओ आफिस के ठीक सामने अचानक ट्रैक्टर पीछे से गिर गए। जिससे सिर्फ काफी देर तक यहां यातायात बाधित हुआ, बल्कि हादसा भी होने से टल गया। वजह यह है कि शहर का प्रमुख मार्ग होने से दिन में इस मार्ग पर पहले ही यातायात का दबाव पहुंच ज्यादा होता है, जबकि ट्रैक्टर के पीछे कई बाइक और गाडिय़ां भी जा रही थी। लेकिन गनीमत यह रही कि कोई पाइपों की चपेट में नहीं आया।