युवाओं को जोड़ने अभियान चलाएगी सपा
गुना| समाजवादीपार्टी युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। यह निर्णय गुरुवार को स्थानीय विश्राम गृह में हुई पार्टी की बैठक में लिया गया। इसमें पार्टी के विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि जिले में युवा संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए पार्टी युवाओं को जोड़ने का काम करेगी। पार्टी नई शक्ति स्फूर्ति के साथ आगे बढ़ेगी। बैठक के मुख्य वक्ता पार्टी के मप्र युवा प्रभारी अर्जुन आर्य, यदुवेंद्र सिंह यादव, जगदीश शर्मा पूर्व प्रदेश सचिव, कल्याण गोस्वामी जिला संगठन मंत्री थे। बैठक में यदुनाथ सिंह कुशवाह, प्रवक्ता, सागीर खान, जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक, दिलीप शर्मा पूर्व शहर अध्यक्ष, प्रदीप शर्मा, सुल्तान सिंह यादव, जगराम मौजूद थे।