कार्यकर्ताओं का दक्षता प्रशिक्षण शुरू
राघौगढ़| आंगनबाड़ीकार्यकर्ताओं को दक्षता के तरीके सिखाए जा रहे हैं। इसके लिए बुधवार से साडा कॉलोनी स्थित मातृ शक्ति आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार से सात दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। इसमें राघौगढ़ एवं गुना परियोजना की 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भाग लेकर दक्षता प्रशिक्षण ले रही है। इसमें कार्यकर्ताओं को पोषण आहार, स्तनपान, टीकाकरण, कुपोषण एवं सुपोषण कैसे करें इसकी तरीके बताए जाएंगे। प्रशिक्षण 16 दिसंबर तक चलेगा। रोजाना सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चल रहे प्रशिक्षण में केंद्र प्राचार्य पुष्पा अग्रवाल, राजकुमारी गुर्जर, बीएल सोनी, महेश शर्मा आदि कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।