- Hindi News
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 43 खिलाड़ियों ने जीते पदक
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 43 खिलाड़ियों ने जीते पदक
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 43 खिलाड़ियों ने जीते पदक
अशोकनगर| राज्यशिक्षा विभाग द्वारा 9 सितम्बर तक जबलपुर में राज्य स्तरीय बुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 43 पदक जीते। उक्त प्रतियोगिता में 9 संभागों की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अशोकनगर से ग्वालियर संभाग की 53 सदस्यों की टीम में जिले के 46 बुशू खिलाड़ी शामिल हुए। जिन्होंने 43 पदक जीते। प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक, 23 कांस्य पदक सहित कुल 43 पदक जीते। वहीं 3 पदक ग्वालियर और गुना की टीम ने जीते। इस प्रतियोगिता में अशोकनगर टीम को दूसरा स्थान मिला। कोच बृजेश धुरेंटे ने बताया कि जिन खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक जीते उनमें अमन शिवहरे, रितिक राय, अंकित रघुवंशी, अंकित लाखरा, भुवनेश शर्मा, प्रियम जैन, दीपाली कुशवाह, प्रियंक श्रीवास्तव, मानसी असावरा, अंजली शर्मा, रमनदीप, करमजीत, सपना पाल, सोहन सिंह शामिल हैं। टीम के साथ कोच के रूप में बृजेश धुरेंटे के अलावा विनोद पाल, राजदीप सिंह, नावेद खान, पूजा नामदेव, शोभना नामदेव आदि शामिल रहे।