पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर समेत दो का दिनदहाड़े अपहरण

इंजीनियर समेत दो का दिनदहाड़े अपहरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी-गुनाके बीच रेलवे ट्रैक पर टेलीकॉम केबल जांच रहे बेंगलुरू की कंपनी के इंजीनियर और एक मजदूर का शनिवार को दिनदहाड़े अपहरण हो गया। इंजीनियर जयपाल खलको मजदूर तुलसी आदिवासी शनिवार दोपहर पाड़रखेड़ा से दो किमी दूर रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। शाम को काम खत्म होने पर कंपनी के अन्य कर्मचारी उस जगह पहुंचे तो वहां सिर्फ गैंती-फावड़े पड़े मिले। इंजीनियर और मजदूर की खोज की गई लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद ही गोपालपुर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। शिवपुरी एएसपी आलोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर सात पार्टी सर्चिंग के लिए जंगल में भेजी गईं हैं।

10साल पहले भी इंजीनियर का हुआ था अपहरण

10साल पहले भी पाड़रखेड़ा स्टेशन के नजदीक इंजीनियर ज्ञानेन्द्र सिंह परमार का अपहरण हुआ था। डकैतों ने फिरौती लेकर ही इंजीनियर को छोड़ा था। तभी से यह स्टेशन बंद था। कुछ दिनों पहले ही दोबारा काम शुरू किया गया था, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अपहरण की इस घटना के बाद कंपनी स्टेशन का काम फिर बंद कर सकती है।