- Hindi News
- परीक्षा केंद्रों के दरवाजे पर ही जांचे सभी जरूरी दस्तवेज
परीक्षा केंद्रों के दरवाजे पर ही जांचे सभी जरूरी दस्तवेज
व्यापमं की आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा
6 हजार से अधिक महिलाएं हुई शामिल
कार्यालयसंवाददाता | गुना
आंगनवाड़ीसुपरवाइजर परीक्षा कड़े पहरे में आयोजित हुई। कोई गड़बड़ी हो सके। इसके लिए प्रशासन ने मजबूत इंतजाम किए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व ही परीक्षार्थियों के समस्त दस्तावेजों की जांच की गई। जिले में यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित हुई। पहले चरण में सीधी भरती वाले परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले चरण में परीक्षा के लिए कुल 5808 महिलाओं ने पंजीयन कराया था। इसमें से 295 महिलाएं अनुपस्थिति रहीं। दूसरी पाली दोपहर को शुरू हुई। इसमें विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हुई। 536 कार्यकर्ता परीक्षा में शामिल हुईं। जिले में परीक्षा को लेकर 17 केंद्र बनाए गए थे। कई परीक्षार्थी अन्य जिले के थे। इस वजह से वह एक दिन पहले ही गुना पहुंच गए थे।
एडीएम को निगरानी का जिम्मा
परीक्षाकेंद्रों पर कड़ी निगरानी के लिए गठित दल में डीएसपी, तहसीलदार एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल थे। परीक्षा की निगरानी की पूरी जिम्मेदारी एडीएम नियाज अहमद खान को सौंपी गई। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। कई परीक्षार्थी प्रवेश पत्र अभिप्रमाणित करा कर नहीं लाए थे।
इलाजकराया फिर दिलाई परीक्षा : शहरके एक केंद्र पर एक युवती को चक्कर गए। बीमारी की वजह से उसकी हालत बिगड़ गई। तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और युवती को अस्पताल भेजा गया। सुबह 8.15 बजे युवती की तबीयत बिगड़ी। डीईओ अजय कटियार ने बताया कि युवती का प्राथमिक उपचार के बाद परीक्षा दिलाई गई।
कई परीक्षार्थी अन्य जिले के थे, उन्हें परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर पूछताछ के लिए हेल्पलाइन वाहन खड़े किए गए थे। इन वाहनों पर परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी अंकित थी।
पहली बार पूछताछ की सुविधा भी