- Hindi News
- आंखों में मिर्ची झौंककर आड़तिए को लूटने की कोशिश
आंखों में मिर्ची झौंककर आड़तिए को लूटने की कोशिश
आंखोंमें मिर्ची झोंककर आड़तिए को लूटने का प्रयास किया गया। सिटी कोतवाली क्षेत्र के कर्नलगंज में यह वारदात हुई। हालांकि आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए और मौके से भाग निकले।
कर्नलगंज निवासी हामिद राईन अपनी दुकान बंद कर रविवार रात जैसे ही घर पहुंचे तो उसके साथ वारदात का प्रयास हुआ। फरियादी सब्जी का थोक व्यापारी है। रात 8 बजे एकत्रित हुई राशि को लेकर वह जैसे ही घर पहुंचे तो दो युवक उनके पास गए। युवकों ने बाइक रोकी। इसके बाद एक ने आंखों में मिर्ची झोंक दी। आरोपियों ने फरियादी के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। लेकिन कामयाब हो सके। फरियादी ने चिल्लाने पर पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद दोनों युवक बाइक लेकर भाग निकले। फरियादी के बैग में करीब 1 लाख रुपए थे। रात में ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि कोई वारदात घटित नहीं हुई है। इस वजह से अपराध दर्ज नहीं किया गया।
बड़े भाई से भी हुई कोशिश
दो माह पूर्व फरियादी के बड़े भाई को भी लूटने का प्रयास किया गया था। लेकिन आरोपी कामयाब नहीं हो सके। फरियादी ने बताया कि उनका व्यापार बड़ा है। अक्सर वह रात में दुकान से आने वाली राशि घर लेकर आते हैं। इस बात की जानकारी आरोपियों को भी है। वह मौके का लाभ उठाना चाहते हैं।
कौनहैं आरोपी
दूसरीबार हुई इस वारदात के बाद भी आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फरियादी का कहना है कि पुलिस को इस मामले की तह तक जाना चाहिए। ताकि आरोपियों की जानकारी लग सके।
वारदात का शिकार हुआ आड़तिया। बताया जाता है कि उसके पास करीब एक लाख रुपए थे