- Hindi News
- प्रतिभा पर्व आज से, मिडिल, प्राइमरी के दो लाख से ज्यादा बच्चे होंगे शामिल
प्रतिभा पर्व आज से, मिडिल, प्राइमरी के दो लाख से ज्यादा बच्चे होंगे शामिल
प्रतिभापर्व 2014-15 का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। इस परीक्षा में दो लाख से अधिक बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने बताया कि समस्त शासकीय विद्यालयों में प्रतिभा पर्व मनाया जाएगा। इसमें कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक के छात्र-छात्रा शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। दोपहर 4 बजे इसका समापन होगा। इस दौरान ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया जाएगा। राज्य शिक्षा केंद्र से ओआईसी मंजू राजौरिया आयोजन का जायजा लेंगी। जिले के 2200 से अधिक स्कूल में यह आयोजन होगा।
शैक्षिकउपलब्धियों का आंकलन : यहपरीक्षा शैक्षिक उपलब्धियों के आंकलन को लेकर कराई जा रही है। जो बच्चे कमजोर पाए जाएंगे। उनका स्तर सुधारा जाएगा। डीईओ ने सत्यापन कार्य के लिए 250 से अधिक अधिकारियों की तैनाती की है। शिक्षा विभाग का यह अमला 23 दिसंबर तक स्कूल पहुंचेगा। इस दौरान उत्तरपुस्तिकाओं का सत्यापन भी होगा।