पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय रथोत्सव समारोह आज से

दो दिवसीय रथोत्सव समारोह आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना| दिगंबरजैन समाज गुना का वार्षिक रथोत्सव सोमवार यानि 15 दिसंबर से आरंभ होगा। पहले दिन सुबह 7.30 बजे श्रीजी का रथ बड़े जैन मंदिर से निकलेगा। यह चौधरी मोहल्ला से पण्डाजी चौराहा, निचला बाजार, सदर बाजार, जयस्तंभ चौराहा होते हुए बजरंगगढ़ रोड स्थित ऋषभोदय क्षेत्र नसिया जी पहुंचेगा। यहाँ पर दोपहर 2.30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, फूलमाल एवं मुनिसंघ के प्रवचन होंगे। रात्रि साढ़े 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मलेन नसियाजी प्रांगण में होगा। जिसमे कवि संपत सरल जयपुर, वेद प्रकाश वेद दिल्ली, रमेश शर्मा चित्तौड़गढ़, सुश्री मुमताज नसीन दिल्ली एवं रमेश मुस्कान आगरा काव्य पाठ करेंगेे।