मल्टी स्पेशियालिटी स्वास्थ्य शिविर आज
गुना| लायंसक्लब गुना सिटी द्वारा 15 दिसंबर को मानस भवन में मल्टी स्पेशियालिटी रोग परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष गुलशन डाबर ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे से एक बजे तक चलने वाले इस शिविर में नेत्र, दंत, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर आिद के मरीजों की जांच उपचार किया जाएगा। इसमें डॉ. सर्वेश जैन, डॉ. शब्बीर हसन, डॉ. प्रदीप शर्मा और डॉ. अनुराग जैन द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह शिविर वीरेंद्र वाधवा की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। इसमें मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को दवा कंबल का वितरण किया जाएगा। क्लब ने लोगों से अनुरोध किया कि उक्त रोगों से पीड़ित व्यक्ति शिविर में जांच करा सकते हैं।