- Hindi News
- डकैती की योजना बनाते दो आरोपी पकड़े, तीन मोटर साइकल बरामद
डकैती की योजना बनाते दो आरोपी पकड़े, तीन मोटर साइकल बरामद
कैंटपुलिस ने महूगढ़ा रेलवे फाटक के पास कथित रूप से डकैती की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। कैंट थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आधा दर्जन के आसपास आरोपी फतेहगढ़ रोड पर आने वाले ट्रकों को रोककर लूटने की योजना बना रहे हैं। इस पर कैंट एवं कोतवाली का पुलिस बल मिलकर मौके पर पहुंचा। पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों में भगदड़ मच गई। तकरीबन पांच आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दो को पकड़ लिया। उनमें से एक नाम पवन उर्फ राहुल पिता हरिनारायण कंजर निवासी गकुलबाड़ा चक (कुंभराज) और दूसरा अशोक पिता नन्नूलाल कंजर निवासी गुलबाड़ा चक बताया जाता है। उनके पास से लुहांगी और तीन मोटर साइकल जब्त की गईं। यह तीनों चोरी की बताई जाती हैं। भागने में कामयाब रहे पांच अन्य आरोपियों के नाम संजीव संजय दोनो पिता रामसिंह, विक्रम पिता बलराम, अनूप पिता रामकरण और अरुण पिता रामचरण सभी निवासी गुलबाड़ाचक बताए जाते हैं। एसपी पीएस विष्ट ने उक्त कार्रवाई के लिए पुलिस बल की सराहना की है।