पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर नए सदस्य बनाएगी भाजपा

घर-घर जाकर नए सदस्य बनाएगी भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडल भाजपा की बैठक हुई, नव निर्वाचित पार्षदों का पार्टी ने किया स्वागत

कार्यालयसंवाददाता | गुना

भारतीयजनता पार्टी के महा सदस्यता अभियान की तैयारियां आरंभ हो गई है। इसके लिए पार्टी ने घर- घर जाकर नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। सदस्यता अभियान के लिए रविवार को हाट रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर मंडल भाजपा की बैठक हुई।

जिला अध्यक्ष हरिसिंह यादव की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक के दौरान पार्टी के सभी नए निर्वाचित पार्षदों का पुष्पहार पहनाकर और मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष श्री यादव ने सभी पार्षदों को पार्टी के निर्देशानुसार चलने की बात कही। पार्टी के आगामी कार्यक्रम को पूरे जिले में चलाए जाने के साथ ही गुना में भी विराट रूप से चलाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में आलोक विजयवर्गीय ने भी सभी पार्षदों को अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मंडल अध्यक्ष सतीश अरोरा ने बताया कि अभियान के तहत हर घर भाजपा के नारे के साथ सदस्य बनाए जाएंगे। बैठक में जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी महेंद्र सिंह किरार, धर्मेंद्र सिकरवार, कंवर लाल परसेकिया , संतोष साहू, महामंत्री आलोक उपाध्याय, राजेश साहू, मनोज जैन, सुरेंद्र जीत सिंह, रामकुमार शर्मा, पार्षदगण भगवती साहू, सरिता ग्वाल, मुन्नी देवी कुशवाह, उर्मिला ओझा, पार्वती कुशवाह, डॉ. नीरू शर्मा, गीता धाकड़, लक्ष्मी केन, अंजना जाट, ममता चौधरी, प्रमोद यादव, राजू यादव, रमेश भील, मनीष शर्मा, रामबाबू राठौर, मृदुल शर्मा, लक्ष्मण जाटव कार्यकर्ता लखन पंत, अजय ओझा, गणेश ग्वाल सहित अन्य मौजूद थे।