- Hindi News
- ध्वजारोहण के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू
ध्वजारोहण के साथ अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू
छह दिवसीय महोत्सव के दौरान समाज करेगा कई कार्यक्रम
कार्यालयसंवाददाता | गुना
ध्वजारोहणके साथ छह दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव आरंभ हुआ। शनिवार सुबह शहर के अग्रसेन भवन में विधिवत पूजन, अर्चन और ध्वजारोहण किया गया।
इसके बाद अग्रसेन जन कल्याण समिति द्वारा लायंस नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से यहां निशुल्क नेत्र परीक्षण और होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कई लोगों ने अपनी आंखों सेहत की जांच कराई। इस मौके पर अग्रवाल ट्रस्ट समाज के शिवचरण गर्ग, गोपालकृष्ण अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, भगवान गर्ग, सुनील अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, यशवंत अग्रवाल, प्रदीप मित्तल, दीपक गोयल, अनिल गर्ग, उदित अग्रवाल, सुनील अग्रे, प्रदीप तायल सहित अन्य मौजूद थे।
गुना| महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के लिए ध्वजारोहण करते अग्रवाल समाज के लोग। -भास्कर
अग्रसेन जन कल्याण समिति द्वारा लायंस नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से लगे शिविर में आंखों की जांच करते चिकित्सक। -भास्कर