पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौने चार सैकड़ा गांवों में पहुंचकर जागरूकता फैलाएगा कृषि क्रांति रथ

पौने चार सैकड़ा गांवों में पहुंचकर जागरूकता फैलाएगा कृषि क्रांति रथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ महोत्सव के दौरान जिले के एक ब्लॉक में एक- एक यानी कुल पांच कृषि क्रांति रथ भ्रमण करेंगे। यह रथ हर दिन तीन- तीन गांवों में भ्रमण करेंगे। सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक रथ का भ्रमण होगा। रथ के दौरान चयनित खेत, तीर्थ, फार्म, स्कूल आदि में कृषक संगोष्ठी होगी

{ हर गांव से कृषि भूमि के 10- 10 मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। किसानों को कृषि किट वितरित की जाएगी। पात्र वन पट्टाधारियों अन्य किसानों को उपकरण और सामग्री वितरित की जाएगी। किट पंचायतों में रखवाई जाएगी।

{ बलराम तालाब योजना के मंजूर कार्य शुभारंभ किया जाएगा। जिन गांवों में रोजाना रथ पहुंचेगा उसकी जानकारी एक या दो दिन पहले संबंधित गांवों के किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजकर दी जाएगी। जल संग्रहण कार्यक्रम के गांवों में कृषक संगोष्ठियां होगी।

{ जिन गांवों में रथ रुकेगा उनमें कृषि उद्यानिकी उत्पादकों का वितरण होगा। किसानों से संपर्क अभियान चलेगा।

{ सहकारिता विभाग किसान क्रेडिट कार्ड वितरित करेगा। बिजली कंपनी किसानों को स्थाई पंप कनेक्शन लेने के लिए किसानों को सरकारी की योजनाओं की जानकारी देगी।

{ स्कूल विभाग गांवों में रथ के विश्राम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएगा। वन विभाग चयनित गांवों में पौधरोपण के लिए पौधे वितरित करेगा।

{ राजस्व विभाग रथ के साथ किसानों को खसरा- खतौनी की नकल देगा। नामांतरण और सीमांकन कराएगा। कृषि अभियांत्रिकी विभाग जिले में दो नए कस्टम हायरिंग केंद्रों का शुभारंभ करेगा। स्वास्थ्य विभाग रथ के दौरान लोगों की सेहत की जांच कराएगा।

{ जल उपभोक्ता संस्थाओं की बैठक होगी। जल संसाधन विभाग बैठक में कमांड एरिया की बढ़ोत्तरी के लिए अभियान चलाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम गतिविधियां जिला संयोजक आदिवासी विकास विभाग के जरिया होगा।

महोत्सव के दौरान होगी यह गतिविधियां