पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राघौगढ़ ने अशोकनगर उत्कृष्ट को हराया

राघौगढ़ ने अशोकनगर उत्कृष्ट को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरमहाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रविवार को राघौगढ़ ने उत्कृष्ट अशोकनगर को 2 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए उत्कृष्ट अशोकनगर ने 15 ओवरों में 73 रन बनाए। अरविंद ने 16 रन बनाए। राघौगढ़ की और से सुनील ने 3, तुलसी ने 2 विकेट लिए। जवाब में राघौगढ़ ने 12 ओवरों में विजयी रन बना लिए। राघौगढ़ की और से तुलसीराम ने 15 रन बनाए। अशोकनगर की ओर से सौरभ ने 3, देवेंद्र ने 3 विकेट लिए। दूसरे मैच में गांधी वोकेशनल गुना ने युवा महाविद्यालय को 9 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए युवा महाविद्यालय ने 15 ओवर में मात्र 30 रन बनाए। युवा की और से दीपक ने 8 रन बनाए। गांधी वोकेशनल की और से आकाश व्यास ने 3, राजेंद्र ने 2, राहुल ने 2 विकेट लिए। जवाब में गांधी वोकेशनल ने यह रन मात्र 5 ओवरों में ही बना लिए। अमनदीप ने 25 रन बनाए। युवा की और से एकमात्र विकेट दीपक ने लिया। तीसरे मैच में आरोन ने चांचौड़ा को 34 रनों से हराया। पहले खेलते हुए 15 ओवरों में आरोन ने 108 रन बनाए। आरोन की ओर से प्रभात ने 29 रन, सुनील ने 16 रन बनाए। चांचौड़ा की और से विष्णु ने 3, विनोद ने 2, पहलवान ने 1 विकेट लिया। जवाब में चांचौड़ा टीम में 15वें ओवर में 74 रनों पर आल आउट हो गई। चांचौड़ा की ओर से विष्णु ने 41 रनों की पारी खेली। आरोन की और से राहुल ने 4 सानू ने 2 विकेट लिए। अंपायर सुनील शर्मा, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण खांडेकर, विवेक भार्गव थे। स्कोरर की भूमिका पिंटू रघुवंशी, शिवप्रताप रघुवंशी ने की। सेमीफाइनल मैच 22 को प्रात: 8.30 बजे से खेले जाएंगे।

गुना। मैच के दौरान शॉट खेलता बल्लेवाज।