पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधों के खिलाफ हुआ कन्वेंशन

अपराधों के खिलाफ हुआ कन्वेंशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपराधों के खिलाफ हुआ कन्वेंशन

गुना|महिलाओंपर बढ़ते अपराधों के खिलाफ कन्वेंशन आयोजित किया गया। अखिल भारतीय महिला सांस्कृतिक संगठन द्वारा रविवार को महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ एक विचार गोष्ठी रेडक्रास भवन में हुई। संगठन की जिला सचिव विधि श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं पर अपराध और हमले बढ़ रहे हैं। पहले सुनने में आता था कि बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई में घटनाएं होती थी। अब गुना जैसे छोटे शहर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। प्रमुख वक्ता रचना अग्रवाल ने कहा कि देशभर में हो रहे अपराधों का मुख्य कारण टीवी मीडिया, इंटरनेट मोबाइल में रही अश्लीलता है। नगर अध्यक्ष सीमा राय, जिला अध्यक्ष संगीता आरबी ने कहा कि इन सभी अपराधों को रोकने के लिए हम सभी महिलाओं को एकजुट होना होगा और इसके खिलाफ आंदोलन को तेज करना होगा। पूर्व बैंक अधिकारी गिरधर शर्मा ने भी अपना समर्थन दिया। संचालन संगठन की नगर सचिव कविता शाक्य ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।