पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदस्यता बढ़ाने संकुल पर सम्मेलन करेगा संघ

सदस्यता बढ़ाने संकुल पर सम्मेलन करेगा संघ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यअध्यापक संघ सदस्यता बढ़ाने के लिए ब्लॉक और संकुल स्तर पर सम्मेलन आयोजित करेगा। यह फैसला राज्य अध्यापक संघ की जिला बैठक में लिया गया। रविवार को शास्त्री पार्क में हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र भार्गव ने की।

बमोरी ब्लाक अध्यक्ष दामोदर धाकड़, ब्लाक अध्यक्ष गुना रमेश अहिरवार ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष श्री भार्गव ने कहा कि समान कार्य समयमान वेतन की दूसरी किस्त के लिए डीइओ से संपर्क कर भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। समस्याओं में सहायक अध्यापक से अध्यापक के पदों पर पदोन्नति नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। नए संविदा शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि उसे 1 वर्ष करने मानदेय दुगुना करने पर ज्ञापन में शामिल करने का निर्णय लिया गया। अनुकंपा नियुक्ति में डीएड की अनिवार्यता समाप्त करने की लड़ाई लड़ी जाएगी। नए पदाधिकारियों का हुआ चयन: बैठक के दौरान राज्य अध्यापक संघ का विस्तार किया गया। गजराज सिंह लोधा जिला उपाध्यक्ष, अरविंद लोधा जिला महासचिव, रामकृष्ण रघुवंशी आरोन संयुक्त सचिव बनाया गया। बैठक में जिला प्रतिनिधि बृजमोहन किरार, नरोत्तम यादव, भगवत सिंह नरवरिया, रामगोपाल साहू, जितेंद्र जैन नरेंद्र लोधा, हरिचरण चंदेल, अरविंद श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विजयकांत राठौर सहित अन्य मौजूद थे।

गुना। शास्त्री पार्क में हुई राज्य अध्यापक संघ की जिला बैठक में मौजूद अध्यापक।