- Hindi News
- बेकाबू ट्रैक्टर ने कार दोपहिया वाहनों को उडाया, दो घायल
बेकाबू ट्रैक्टर ने कार दोपहिया वाहनों को उडाया, दो घायल
एबीरोड पर बीज निगम फॉर्म के सामने एक बेकाबू ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी कार तीन अन्य दो पहिया वाहनों को उड़ा दिया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक घटना के बाद भाग गया। कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार को करीब साढ़े 11 बजे यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर संभवत: नानाखेड़ी मंडी जा रहा था। उसकी रफ्तार बेहद तेज थी। अचानक वह नियंत्रण के बाहर हो गया। सबसे पहले उसने सड़क किनारे खड़ी एक कार में टक्कर मारी। इसके बावजूद वह काबू में नहीं आया और कार को धकेलता हुआ आगे बढ़ता गया। ड्राइवर ने ट्रैक्टर को घुमाने की कोशिश की तो साइड में खड़ी एक स्कूटी को धकते हुए गहरी खंती में जा घुसा। स्कूटी उसके पहियों के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गई। जैसे ही ट्रैक्टर रुका तो ड्राइवर तुरंत उतरकर भाग खड़ा हुआ। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। लोगों का कहना था कि उन्हें समझ ही नहीं आया कि घटना किस तरह हुई। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिला।
गुना| ट्रैक्टरासे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई स्कूटी।
खतरा बन रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
बीएसएनएलऑफिस से नानाखेड़ी मंडी के मोड़ तक एबी रोड का हिस्सा बेहद खतरनाक बनता जा रहा है। यहां बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हुए हैं। सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल की अवैध दुकानें चल रही हैं। दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगातार यहां आती रहती हैं। दूसरी ओर सेंट्रल स्कूल सहित कई कालोनियों का आम ट्रैफिक भी यही से गुजरता है। एबी रोड के इस हिस्से में सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। कई बार इन अवैध दुकानदारों सड़क किनारे खड़े रहने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर रस्मी कार्रवाई होती है, लेकिन स्थिति वापस जस की तस हो जाती है। अवैध रूप से बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों को हटाने का काम नहीं हो पा रहा है।
बाल-बाल बचे भाजपा नेता
जिसकार को ट्रैक्टर ने सबसे पहले टक्कर मारी वह भाजपा नेता अशोक जमरा की थी। उन्होंने बताया कि टक्कर से ठीक दो मिनट पहले ही उन्होंने कार को खड़ा किया था। वे एक बिल्डिंग मटेरियल की एक दुकान पर आए थे। उन्होंने हाल ही में कार खरीदी थी और इस घटना में उसमें तकरीबन दो लाख का नुकसान हुआ है।
पिता-पुत्रभी घायल
इसघटना में कालू