- Hindi News
- गुना| शहीद ए आजमभगतसिंह के जन्म दिवस के मौके पर सोमवार से
गुना| शहीद-ए-आजमभगतसिंह के जन्म दिवस के मौके पर सोमवार से
गुना| शहीद-ए-आजमभगतसिंह के जन्म दिवस के मौके पर सोमवार से सप्ताह भर के आयोजनों का सिलसिला आरंभ हुआ। भगतसिंह यादगार मंच की ओर से पहले दिन प्रभात फेरी निकाली गई। यह निचले बाजार से शुरू होकर भगतसिंह चौक तक पहुंची। निचले बाजार पर छोटी मस्जिद गली के सामने लोगों ने सड़क पर रंगोली सजाई थी। वहीं प्रभात फेरी में शामिल लोगों पर रास्ते में फूल भी बरसाए गए। शामिल लोग रंग देश बसंती चोला सहित देशभक्ति एवं जनगीत गाते हुए चल रहे थे। इसमें पीके मुखर्जी, राकेश मिश्रा, आरसी ितवारी, गिरधर शर्मा, ब्रजेश नामदेव, ब्रजेश गोयल, अशोक गोयल, विजय जैन, हिम्मत रघुवंशी, जॉय वर्गीस, अवधेश शर्मा, श्रवण ऐबट आदि शामिल थे। गायन मंडली में नरेश कश्यप, शरद सक्सेना, आरके सोनी आदि शामिल थे।
शहीद भगतसिंह की याद में