काउंसलिंग आज, सूची पर विवाद शुरू
काउंसलिंग आज, सूची पर विवाद शुरू
गुना| अध्यापकोंकी पदोन्नति सूची को लेकर विवाद शुरू हो गए हैं। अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक के पद के लिए काउंसलिंग 23 सितंबर को होना है। मप्र शिक्षक संघ ने सूची में पात्र अध्यापकों को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। संगठन के जिला संयोजक मनोहर सिलावट ने बताया कि हाईस्कूल खुटियावद के केजी माथुरिया और चकदेवपुर मिडिल स्कूल की हीरा रानी पारीक का नाम सूची में नहीं है। जबकि वे पात्रता के दायरे में आती हैं। संगठन का कहना है कि उक्त दोनों शिक्षकों के मामले में कोई भी ऐसी आपत्ति नहीं है, जिसके आधार पर उन्हें पदोन्नति से वंचित रखा जाए। उन्होंने मांग की है कि जिला शिक्षा अधिकारी दोनों पात्र अध्यापकों को सूची में शामिल कर उचित प्रक्रिया को अपनाएं।