पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75% हाजिरी होने पर ही मिलेगा स्मार्ट फोन

75% हाजिरी होने पर ही मिलेगा स्मार्ट फोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनावों के दौरान भाजपा ने कॉलेज के छात्रों को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। इस योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया नियम तय हो गए हैं। इसके मुताबिक यह फोन सिर्फ उन छात्रों को मिलेगा िजनकी उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत हो।

उच्च शिक्षा विभाग की अवर सचिव शकीला अख्तर द्वारा जारी पत्र के मुताबिक यह फोन यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों को दिया जाएगा। प्रवेश लेने की तारीख से मोबाइल फोन दिए जाने तक संबंधित छात्र की उपस्थिति कम से कम 75 फीसदी होना जरूरी है। जो छात्र इस शर्त को पूरा नहीं करेगा, उसे यह फोन नहीं मिलेगा। यह योजना सिर्फ सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ही होगी।

प्राचार्यको देना होगा नंबर

जिनछात्रों को यह फोन मिलेगा, उनके लिए यह अनिवार्य होगा कि वह उसका मोबाइल नंबर अपनी संस्था के प्राचार्य को उपलब्ध कराएं। इससे छात्रों को समय-समय पर योजनाओं की जानकारी दी जा सकेगी। साथ ही परीक्षा, फॉर्म भरने जैसी सूचनाएं भी मोबाइल पर दी जा सकती हैं।

कूपन के बदले मिलेगा फोन

हालांकिअब तक यह तय नहीं हुआ कि स्मार्ट फोन कब वितरित किए जाएंगे। पर जो छात्र इस योजना के तहत पात्र होंगे, उन्हें कॉलेज के प्राचार्य द्वारा एक कूपन दिया जाएगा। इनके बदले में एजेंसी द्वारा कॉलेजों में जाकर मोबाइल फोन दिए जाएंगे। बाद में उक्त कूपनों के आधार पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सीधे एमपीईडीसी को भुगतान किया जाएगा।

प्रदेशस्तर पर होगी खरीदी

मुफ्तवितरण के लिए मोबाइल फोन की खरीदी केंद्रीयकृत होगी। फोन कैसा होगा, यह तय करने का काम सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का होगा। जबकि मोबाइल खरीदी के लिए एमपीईडीसी द्वारा टेंडर जारी किए जाएंगे। जिस एजेंसी के नाम टेंडर खुलेगा, वही कॉलेजों में फोन का वितरण भी करेगी।

3000

अिधकतम कीमत तय की गई है स्मार्ट मोबाइल फोन की

3500

छात्र अकेले पीजी कॉलेज में सकते हैं इस योजना के दायरे में