पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आटे के दीपक बनाए, सजाई रिंग सेरेमनी ट्रे

आटे के दीपक बनाए, सजाई रिंग सेरेमनी ट्रे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसमाज द्वारा मनाए जा रहे छह दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान तीसरे दिन महिलाओं के कई कार्यक्रम प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सोमवार को जाटपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महिलाओं के आटे के दीपक बनाओ स्पर्धा रखी गई। वहीं रिंग सेरेमनी ट्रे सजाओ प्रतियोगिता युवतियों और महिलाओं के लिए की गई। जबकि महिलाओं के लिए सास- बहु की नोक- झोंक प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं रविवार शाम को एक गार्डन में अग्रसेन मेला आयोजित किया गया। इसमें मेले का शुभारंभ पूर्व नपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने किया। मेले में महिलाओं और बच्चों द्वारा बनाई गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। निर्णायकों द्वारा श्रेष्ठ स्टाल के पुरस्कार दिए गए। पहला पुरस्कार रचना अग्रवाल, दूसरा यश तायल, तीसरा स्थान शिवानी बिंदल ने पाया। पहले आओ, पहले पाओ के लकी ड्रा में मधु अग्रवाल, मनोज बिंदल विजेता रहे। मेले में बड़ी संख्या में समाज के लोग सम्मिलित हुए।

गुना। सेरेमनी ट्रे सजाओ प्रतियोगिता में सजाई गई ट्रे को देखती हुई जज।

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तीसरे दिन अग्रवाल समाज ने कराई कई प्रतियोगिताएं

गुना। मेले में उपस्थित अग्रवाल समाज की महिलाएं।