पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 180 ट्रांसफार्मर उतारे, 400 क्षेत्रों की काटी बिजली

180 ट्रांसफार्मर उतारे, 400 क्षेत्रों की काटी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसूली के लिए चल रहे अभियान के तहत की गई ट्रांसफार्मर उतारने और बिजली काटने की कार्रवाई

वीरेंद्र जोशी| गुना

जिलेमें बिजली कंपनी बकायादारों के बोझ से दबी जा रही है। इसके लिए कंपनी ने वसूली के लिए विशेष अभियान चला रखा है। अभियान के तहत बीते दो महीने के दौरान तकरीबन 180 ट्रांसफार्मर उतारे जा चुके हैं। जबकि करीब 400 ट्रांसफार्मरों की बिजली काट दी गई है।

दरअसल जिलेभर में बिजली कंपनी की उपभोक्ताओं पर 128 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बकाया है। कंपनी की मोटी रकम जहां बकाया बताई जाती है वह शहरी कस्बाई क्षेत्रों में कम है। जबकि ग्रामीण इलाकों में बकाया राशि हर महीने बढ़ती जा रही है। इसकी वसूली के लिए कंपनी ने जिलेभर में विशेष मुहिम चला रखी है। इसके तहत जिले के दोनों डिवीजन राघौगढ़ गुना में अभी (22 सितंबर 2014) तक जिले में 180 बिजली ट्रांसफार्मर उतारने की कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि 400 ट्रांसफार्मरों की बिजली काट दी गई है, ताकि बकाया जमा हो सके। इसके बाद भी बकाया की रकम हर महीने घटने की बजाए बढ़ती ही जा रही हैं। इससे बिजली कंपनी की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

गुनामें 70, राघौगढ़ में 58 करोड़ बकाया

बकायादारोंकी स्थिति यह है कि जिले के गुना डिवीजन में 70 करोड़ रुपए की राशि बकाया बताई जा रही है। जबकि राघौगढ़ डिवीजन में 58 करोड़ रुपए बिजली उपभोक्ताओं पर बकाया है। गुना डिवीजन के बमोरी फतेहगढ़ में करीब 18 से 20 करोड़ रुपए बकाया है। म्याना, भदोरा में 10 से 12 करोड़ रुपए और आरोन क्षेत्र में 7 करोड़, गुना से लगे हुए गांवों में 10 करोड़ रुपए बकाया बताया जाता है। शेष राशि शहर के ग्राहकों पर बकाया है। इसमें सरकारी विभाग भी शामिल है। वहीं राघौगढ़ में चांचौड़ा - बीनागंज क्षेत्र में 12 से 13 करोड़, कुंभराज क्षेत्र 9 करोड़, जामनेर में 6 करोड़, राघौगढ़ ग्रामीण क्षेत्र 8 करोड़, रुठियाई धरनावदा के ग्रामीण क्षेत्र में 10 करोड़ रुपए बिजली बिलों का बकाया है।

58 करोड़ बकाया

^बिजलीउपभोक्ताओं पर डिवीजन में 58 करोड़ रुपए बकाया है। अभियान के दौरान अभी तक 70 ट्रांसफार्मर उतारे गए हैं। 250 ट्रांसफार्मर की बिजली काट दी गई है। अगस्त में 6 करोड़ की बिजली बिलिंग बनी थी, जमा सिर्फ एक करोड़ 90 लाख ही हुए हैं। एमपीसिंह, एजीएमबिजली कंपनी राघौगढ़

50 फीसदी जमा करे बगैर चालू नहीं होगी बिजली

जिनगांवों कस्बों की बकायादार