- Hindi News
- हादसे की वजह बन जाए यात्री वाहनों की छत पर लदा सामान
हादसे की वजह बन जाए यात्री वाहनों की छत पर लदा सामान
लंबी दूरी की बसों की छत पर क्षमता से ज्यादा रखकर ढोया जाता है सामान
निजसंवाददाता | राघौगढ़
यात्रीवाहनों में जितनी सवारियां बैठाई जा रही हैं उससे ज्यादा सामान ऊपर रखकर ढोया जा रहा है। एबी रोड से गुजरी कई यात्री बसों की छत पर कई गुना सामान लदा होता है। जबकि सड़क पहले से ही खराब है जिससे वाहनों के अनियंत्रित हाटेकर पलटने की घटनाएं भी बढ़ रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस पर ध्यान तक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसा भी नहीं है कि यह यात्री वाहन कोई सिर्फ जिले में ही चलते हो। ग्वालियर, इंदौर, भोपाल तक चलने वाली यह बसों के 300 से 400 किमी तक के सफर में कई थाने और पुलिस चौकियां पड़ती हैं, लेकिन इसके बाद भी शायद ही है कि कभी पुलिस या परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ही इस गंभीर कोताही के लिए टोका हो। यदि ऐसा हुआ होता तो शायद यात्री वाहनों में ऐसे हालात नजर नहीं आते। जैसे एबी रोड सहित अन्य रुटों पर दौड़ रही बसों के ऊपर लदे सामान के देखे जाते हैं। उधर जिले के लेक रूट पर चल रहे यात्री वाहनों की स्थिति तो इससे भी ज्यादा खराब है। गुना से राघौगढ़, कुंभराज के बीच चलने वाली ज्यादातर बसें खटारा हो चुकी है। कॉलेज छात्रा वैशाली, तृप्ति आदि ने बताया कि खटारा और कंडम वाहनों में सफर करना खतरों भरा होता है। उसमें सड़क खराब होने से चालक भी समय पर पहुंचने और फिर चलने की जल्दी में तेज रफ्तार के साथ ही आड़ी- टेड़ी कर बसें दौड़ाते हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंकाएं और भी ज्यादा बढ़ जाती हंै।
राघौगढ़। एबी रोड से जाती हुई एक बस पर लदा सामान जिससे पलटने की आशंकाएं बढ़ रही है।