पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुना और आरोन के बीच होगा फाइनल

गुना और आरोन के बीच होगा फाइनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना और आरोन के बीच होगा फाइनल

गुना| जिलास्तरीय अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को गुना आरोन के बीच होगा। यह मैच सुबह 9 बजे पीजी कॉलेज खेल स्टेडियम पर होगा। पीजी कॉलेज के खेल अिधकारी अनिल वेलसरे ने बताया कि सोमवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला पीजी कॉलेज और गांधी वोकेशनल कॉलेज के बीच हुआ। टॉस जीतकर पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेवाजी करते हुए 128 रन बनाए। इसमें सुनील कुशवाह ने 23, अिभषेक ने 21 और पवन ने 19 रन का योगदान दिया। मैच में खासा रोमांच रहा। स्कोर का पीछा करते हुए गांधी कॉलेज अंतिम ओवर तक जोरदार टक्कर देती रही। पर टीम सिर्फ एक रन से हार गई। पीजी कॉलेज के सुनील कुशवाह सूर्यकांत ने 3-3 विकेट लिए। दूसरे सेमीफज्ञइनल में आरोन की टीम ने राघौगढ़ कॉलेज की टीम को हरा दिया। राघौगढ़ ने टॉस जीता और आरोन को बेटिंग के लिए आमंत्रित किया। टीम ने 156 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसमें प्रभात ने 33 और सानू ने 34 रन का योगदान दिया। जवाब में राघौगढ़ की टीम मात्र 68 रनों पर ढेर हो गई। टीम की ओर से तुलसी ने सबसे ज्यादा 18 रन का योगदान िदया। विजेता टीम के सानू, उमशंकर सचिन ने 2-2 विकेट लिए।