चोर गिरोह पकड़ाया
बीनागंज,चांचौड़ा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से 1 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के जेवर भी जब्त किए गए हैं।
चांचौड़ा थाना प्रभारी शशि भूषण रघुवंशी ने बताया कि चोरी के दो अलग-अलग मामलों में आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा गया है। मनोहर थाना रोड पर स्थित बाग बागेश्वरी मंदिर की दान पेटी तोड़ने के मामले में आरोपी घनश्याम एवं सतीश को पकड़ा है।
तीनजगह की थी चोरी : इसकेसाथ ही कादिया खेड़ी और बीनागंज में लगातार चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देने के मामले में सत्येंद्र सिंह एवं सुनील को पकड़ा है। इनके पास से सोने, चांदी के जेवर जब्त किए हैं। इनकी कीमत 1 लाख रुपए के लगभग आंकी गई है। यह आरोपी एक चोर गिरोह के सदस्य हैं। इससे पहले इनके दो अन्य साथी मनोज और मुकेश को गिरफ्तार किया था।