बिजनेस प्लस
गुना | निसंतानतानिवारण शिविर का आयोजन 8 फरवरी को आशीर्वाद हॉस्पिटल, चौधरन कालोनी गुना में किया जा रहा है। शिविर में कोटा, राजस्थान के राजदीप फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर एवं आईवीएफ सेंटर के स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. देशदीपक एवं डॉ. राजश्री दीपक गोहदकर निसंतान दंपत्तियों को परामर्श एवं सोनोग्राफी की सेवाएं देंगे। दोनों डॉक्टर्स पिछले 14 वर्षों से निसंतानता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। सेंटर का मुख्य उद्देश्य निसंतान दंपत्तियों को महानगरों की तुलना में कम खर्च में सभी सुविधाएं प्रदान करना है। कोटा के राजदीप फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पर अब तक 5 हजार से अधिक दूरबीन शल्य चिकित्सा कर बंद ट्यूब खोलने के ऑपरेशन, बच्चेदानी की गठान निकालने का ऑपरेशन, अण्डकोष की गठान के ऑपरेशन किये जा चुके हैं। इसी तरह 7 हजार आईयूआई कृत्रिम गर्भाधान से हजारों स्वस्थ्य बच्चों का जन्म हो चुका है। राजदीप आईवीएफ सेंटर पर विदेशों से आयातित मशीनों द्वारा उपचार किया जाता है।