गुना| चांचौड़ा थानेके चालनपुर गांव में 31 जनवरी को संदिग्ध हालत में जलकर हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति, सास ससुर पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे एसडीओपी एसएन मुखर्जी ने बताया कि 26 साल की आशा बाई की लाश उसके घर में बुरी तरह जली हुई अवस्था में मिली थी।
परिजनों द्वारा इस मामले को हादसा बताया जा रहा था। जांच के बाद यह मामला हत्या का निकला। इस मामले में मृतिका के पति अंगत सिंह राजपूत, सास मोरबाई और ससुर रामसिंह चौहान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
कैसे हुआ शक : एसडीओपीने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे आग लगाई जा सके। साथ ही वहां कैरोसिन की गंध भी रही थी। इसी से उन्हें शक हुआ। बाद में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला के तीन बच्चे हो चुके थे, लेकिन उनमें से कोई नहीं बचा। इसी को लेकर परिजन उसे मार देना चाहते थे, जिससे कि आरोपी पति की दूसरी शादी की जा सके।