पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेचवर्क की औपचारिकता

पेचवर्क की औपचारिकता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तो हादसों की वजह बनेंगे एबी रोड के छोड़े गए गड्ढे

पेचवर्कके दौरान ठेकेदार द्वारा बीच- बीच में छोड़े जा रहे गड्ढों का खामियाजा लोगों को हादसों के तौर पर उठाना पड़ेगा। कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बाद विभाग द्वारा शिवपुरी से देवास के बीच बड़े स्तर पर पेचवर्क कराया जा रहा है। इसमें ठेकेदार के कर्मचारियों कुछ स्थानों पर गड्ढे छोड़े जा रहे हैं। दरअसल सड़क पर बीच में छोड़े गए गड्ढे कई बार वाहन चालकों को दिखेंगे नहीं, जिससे अचानक गड्ढा सामने आने पर या तो वाहन चालक तेज रफ्तार के साथ ही गड्ढों में वाहनों को पटकेंगे या फिर गड्ढे बचाने के फेर में सामने से रहे वाहनों से टकरा जाएंगे। ऐसे में हादसे होने की आशंकाएं बढ़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा दुर्घटना ग्रस्त तो दुपहिया वाहन होंगे। अचानक गाडिय़ां गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर पलट जाएगी या फिर सामने से रहे वाहनों से भी टकराने की आशंकाएं बढ़ जाएगी। साथ ही वाहनों में टूट- फूट और डीजल की खपत भी बढ़ेगी। मौजूदा वक्त में भी गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं सामने रही है। सड़क गड्ढों की वजह से सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं वाहन अनियंत्रित होकर पलटने के तौर पर सामने रही है। बाइक सवार के साथ ही हादसे बढ़ रहे हैं। अक्सर बाइक जब तेज रफ्तार से जा रही होती है तो अचानक सड़क के बीच में गड्ढा जाना से वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। ऐसे में गाड़ी गिरने से सवारों को चोटिल होना पड़ रहा है। इस संबंध में विभाग का पक्ष जानने के लिए विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जे बालाचंद्रन से उनके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

राघौगढ़ | एबी रोड पर चल रहे पेंचवर्क के दौरान बीच-बीच में गड्‌ढे छोड़े जा रहे हैं।