पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधानसभा प्रश्नों का समय सीमा में प्राथमिकता से जवाब दें अधिकारी

विधानसभा प्रश्नों का समय सीमा में प्राथमिकता से जवाब दें अधिकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला और जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव के पीठासीन अधिकारी तैनात

जिले में अधिकारी कर्मचारियों को कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारियां

कार्यालयसंवाददाता|गुना

विधानसभासत्र के दौरान आए विधानसभा प्रश्नों का जवाब अधिकारी तय समय सीमा में प्राथमिकता के आधार पर दें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमन शुक्ला ने अपर कलेक्टर नियाज अहमद खान को नोडल अधिकारी नामांकित करते हुए दिए हैं। दरअसल मध्यप्रदेश विधानसभा का पांचवां सत्र 18 फरवरी से 27 मार्च तक होगा। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा है कि जैसे ही विधानसभा प्रश्न आए उसका उत्तर यथा समय शासन/विधानसभा को भिजवाना सुनिश्चित करें। विधानसभा सत्र के दौरान सभी कार्यालय प्रमुख संबंधित वेबसाइट खोलकर प्रश्न डाउनलोड करेंगे।

प्रश्न का पूरा उत्तर तैयार कर संबंधित वेबसाइट पर अंकित कर कम्प्यूटर का उपयोग कर भेजेंगे। हार्ड कॉपी भी अलग से विशेष वाहक के हस्ते भेजी जाएगी। विधानसभा के दौरान कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बगैर इजाजत मुख्यालय हनी छोड़ेंगे। गुना विधानसभा से संबंधित नस्तियों पर अपर कलेक्टर श्री खान के हस्ताक्षर होंगे।