- Hindi News
- ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में सड़क पर फैल रहा गंदा पानी
ड्रेनेज सिस्टम के अभाव में सड़क पर फैल रहा गंदा पानी
गुना| कैंटकालापाठा मार्ग पर ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। दरअसल इस मार्ग पर ड्रेनेज सिस्टम नहीं है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर घरों का गंदा पानी बाहर खुले में बह रहा है। इससे सिर्फ वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, साथ ही आम राहगीरों को भी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। जबकि सड़क भी खराब हो रही है।