गुना | हाट रोड पर उत्कृष्ट सड़क नाला निर्माण के दौरान यहां हुए सड़क के चौड़ीकरण के बाद अब इसके बीच में लोग अवैध पार्किंग कर रहे हैं। स्थिति यह है कि सड़क के बीचों बीच ही कई लोग अवैध तौर पर मैजिक, बैंड सहित दीगर वाहन स्थाई तौर पर खड़े कर रहे हैं।
ऐसे में लोगों को सड़क के चौड़ीकरण का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका इस पर ध्यान दे रही है और ही यातायात पुलिस ही कार्रवाई कर पा रही है। ऐसे में आम लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है।