- Hindi News
- पल्स पोलियो अभियान का दूसरा चरण एक मार्च से, तैयारियां शुरू
पल्स पोलियो अभियान का दूसरा चरण एक मार्च से, तैयारियां शुरू
गुना|पल्स पोलियोअभियान का द्वितीय चरण 22 फरवरी से प्रारंभ होना था। अब इसे बढ़ाकर एक मार्च को कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. डीके भार्गव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होने से राष्ट्रीय रिव्यू समिति द्वारा तारीख आगे बढ़ा दी गई है। इसके तहत अब पल्स पोलियो अभियान का द्वितीय चरण एक मार्च से शुरू होगा। जिले में इसकी तैयारियां आरंभ हो गई है।