रोस्टर प्रणाली के खिलाफ एकजुट वकील
गुना | मंगलवारको जिला न्यायालय में वकीलों ने न्यायिक कामकाज नहीं किया। वे जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा लागू की गई रोस्टर प्रणाली का विरोध कर रहे हैं। इसके खिलाफ प्रदेशभर में 10 फरवरी को प्रतिवाद दिवस मनाया गया था। अभिभाषक संघ की ओर से जिला न्यायाधीश डॉ. मोहम्मद शमीम को ज्ञापन सौंपा गया। गौरतलब है कि रोस्टर प्रणाली को मामलों के जल्द निबटारे के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है।