रघुवंशी क्लब ने जीता 8-विकेट टूर्नामेंट
गुना | रेलवेस्टेडियम में खेली जा रही 8-विकेट क्रिकेट प्रतियाेगिता सागर के रघुवंशी क्लब ने जीत ली। मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में उसने इंदौर के जयमाता दी क्लब को हरा दिया। पहले खेलते हुए विजेता टीम ने 12 ओवर में 154 ने बनाए। जवाब में इंदौर की टीम सिर्फ 92 रन पर सिमट गई। मैच में सागर के अबी मैन ऑफ मैच रहे, जिन्होंने 21 गेंद पर 48 रन बनाए। विजेता टीम को मुख्य अतिथि विधायक पन्नालाल शाक्य ने पुरस्कार प्रदान किया।