पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंधिया तीन दिन के दौरे पर आज आएंगे

सिंधिया तीन दिन के दौरे पर आज आएंगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | पूर्वकेंंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से तीन दिन के दौरे पर आएंगे। वे दोपहर 2.15 बजे बमोरी विधानसभा के कुंदोरा से अपने कार्यक्रमों की शुरूआत करेंगे। देर शाम को गुना आकर वे रात पौने 9 बजे नपा चुनावों के कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन यानि 12 फरवरी को सुबह 9.30 बजे वे सर्किट हाउस में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद शहर में निजी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 11.45 बजे वे बजरंगगढ़ ओवर ब्रिज का अवलोकन करेंगे। 13 फरवरी को वे दोपहर 2 बजे मावन में स्पाइस पार्क जाएंगे बाद में वे गुना में जलआवर्धन योजना के तहत चल रहे कामों का जायजा लेंगे। दोपहर 2.45 पर वे एफडीडीआई वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का पहुंचकर अवलोकन करेंगे।