जरूरत पड़ने पर फ्री मिलेगा टैंकर से पानी
गुना | नपाजरूरत पड़ने पर लोगों को नि:शुल्क पानी उपलब्ध कराएगी। अब तक नपा से टैंकर से पानी मंगाने पर शुल्क लगता था। नपाध्यक्ष राजेंद्र सलूजा ने बताया कि टैंकर से पानी सप्लाई करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए टैंकर मांगने पर शुल्क चुकाना होगा। सार्वजनिक कार्य, शादी या अन्य किसी भी कार्य के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा।