- Hindi News
- संदिग्ध परिस्थितियों में एक ग्रामीण की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में एक ग्रामीण की मौत
गुना | म्यानाक्षेत्र के 43 वर्षीय जयराम बंजारा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कैंट थाने के इमझरा में रहने वाली 22 साल की एक महिला को भी जहरीला पदार्थ खाने की वजह से बेहोशी की हालत में लाया गया। उधर चांचौड़ा में जयसिंहपुरा के एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।